Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण - क्या करे और क्या नहीं?

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय क्या करे और क्या न करें; इसके बारे में विविध लोगों की विविध राय हैं। उनमें से कुछ तो तार्किक हैं, लेकिन उनमें से कुछ किसी भी मानक से, मूर्खतापूर्ण हैं।

AstroDevam.com की शोध टीम ने इस बर्रे में कुछ संतुलन बनाने की कोशिश की है और ग्रहण के समय में क्या करे और क्या न करें; के बारे में निम्नलिखित सुझाव दिए है:

  1. ग्रहण के समय, में वातावरण में विशिष्ट कंपन व ऊर्जा व्याप्त रहती हैं, जिस कारण सामान्य समय की तुलना में आप इस समय धार्मिक और आध्यात्मिक उपलब्धियों (Siddhi- सिद्धि) को बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप कुछ धार्मिक या आध्यात्मिक उपलब्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के समय में प्राप्त करने के लिए प्रयास करें।
  1. आप अगर किसी मंत्र की शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं या फिर उसे सिद्ध करना चाहते हैं; तो यह मंत्र सिद्धि के लिए सबसे अच्छा समय है। सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान, मंत्र पाठ उस मन्त्र को शक्तिशाली कर देते हैं एवं बाद में इस्तेमाल करने पर वह बेहतर परिणाम देता है।

 

  1. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि राहु और केतु के लिए उपाय करने के लिए सबसे अच्छा समय है। आप राहु के लिए कुछ उपाय करना चाहते हैं; तो मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कुछ दान करे और यदि आप केतु के लिए कुछ उपाय करना चाहते हैं, तो बेघर और विस्थापित लोगों के लिए कुछ दान करे।
  1. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि में राहु या केतु के मंत्रों का पाठ भी इन दो ग्रहों के दुष्प्रभाव का निवारण करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इन दो ग्रहों के लिए मंत्र पाठ, राहु माला और केतु माला की मदद से करने पर अच्छा परिणाम मिलता हैं।
  1. कुछ शास्त्रों में राहु और केतु के लिए छाया दान एक प्रभावी उपाय के रूप में उल्लिखित हैं। इसके लिए पीतल से बने एक धातु का कटोरे को तेल से भरे एवं उसमें अपना चेहरा देखने के बाद, इस कटोरे को दानकरे।
  1. शास्त्र सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान कुछ भी नहीं खाने का निर्देश देते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता हैं कि इस अवधि के दौरान पाचन प्रक्रिया बहुत कमजोर हो जाती है। आप सख्ती से इस सिद्धांत का पालन नहीं कर सकते तो, कम से कम ठूंस कर न खाए। इस अवधि में पका हुआ खाना खाने से फल खाना ज्यादा अच्छा है।
  1. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान मांसाहारी भोजन व शराब, तंबाकू आदि मादक द्रव्यों का उपभोग न हीं करे।
  1. शास्त्रों ने सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान गर्भवती महिलाओं के आचरण के बारे में बहुत सारे निर्देश दिए हैं। जबकि ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान गर्भवती महिलाओं के क्रियाकलापों के उनपर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव के बारे में कोई गंभीर अनुसंधान नहीं किया गया है; हमारी सलाह यह है कि वे अपने कार्यों व क्रियाकलापों को नियंत्रित रखे। यदि आवश्यक नहीं है, तो उन्हें सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान बाहर नहीं जाना चाहिए। साथ ही उन्हे चाकू, कैंची आदि की तरह के उपकरणों के प्रयोग से बचना चाहिए।
  1. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान, विशेष रूप से दिन के समय के दौरान, सोने से बचे।
  1. इस तरह से योजना बनाये कि सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि से पहले अपना सभी पका हुआ भोजन खत्म कर ले; ताकि सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण खत्म होने पर आप फिर से ताजा खाना पकाये। यदि यह संभव नहीं है, तो तुलसी की पत्तियों को सभी बचे हुए भोजन में डालकर उसे ठीक ढंग से ढँक दे ।
  1. नंगी आँखों से ग्रहण में सूर्य को न देखे; बल्कि इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से तैयार चश्मे का उपयोग करें।
  1. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के सभी प्रकार के संचालन के लिए सर्वोत्तम है; आपका जो भी अपना धर्म या विश्वास हो। सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान किया गया मंत्र पाठ, देवी-देवताओं की पूजा, मंदिरों में पूजा, दान, अधिक लाभ प्रदान करते हैं। इन धार्मिक क्रियाकलापों का लाभ चंद्र ग्रहण के समय करने पर एक लाख गुना और सूर्य ग्रहण के समय करने पर दस लाख गुना मिलता हैं। कुछ मंदिर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान अपने दरवाजे बंद कर देते है, जो कि हम मानते है कि शास्त्रों की मंशा के खिलाफ है।
  1. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की अवधि एक अच्छा मुहूर्त नहीं हैं, इसलिए इस अवधि के दौरान विशेष रूप से शुभ व नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। हालांकि, विनाशकारी इरादे वाली व तांत्रिक गतिविधिया इस अवधि में शुरू की जा सकती है। इस संबंध में किसी तंत्र विशेषज्ञ की मदद ले।
  1. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान आदि फल, फूल, सब्जियों को न तोड़े।
  1. सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की अवधि के बाद स्नान करने का सुझाव दिया जाता है; सूर्य या चंद्रमा, जिसका भी ग्रहण हो, के साफ़ बिम्ब को देखने के बाद देवताओं के लिए आभारप्रदर्शन, जरूरतमंदों को दान; गायों एवं अन्य पशुओं को घास आदि देना चाहिए।

 

सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण - क्या करे और क्या नहीं?

WA button WA button