|
जानिए किस शिवलिंग का अभिषेक करने से मिलता है कौन सा शुभ फल – वैसे तो भोलेनाथ शिवजी का अभिषेक हमेशा करना चाहिए, लेकिन सावन का महीना शिव पूजन के लिए खास माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। कई धार्मिक ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। शिवजी का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है और मनोकामना पूरी होती है। धर्मसिन्धू के दूसरे परिच्छेद के अनुसार, अगर किसी खास वरदान की इच्छा हो तो शिव जी के विशेष शिवलिंग की उपासना करनी चाहिए। शिवलिंग का विशेष अभिषेक करने पर मिलेगे यह फल: 1. हीरे से निर्मित शिवलिंगम पर अभिषेक करने से दीर्घजीवन की प्राप्ति होती है। 2. मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों समाप्त होता है। 3. सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है। 4. चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है। 5. नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। 6. स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी आकांक्षा पूरी हो जाती हैं। 7. पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी का लाभहोता है। 8. ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायुकी प्राप्ति होती है। 9. पीतल से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से सौभाग्य और सुखों की प्राप्ति होती है। 10. कांस्य के शिवलिंग पर अभिषेक करने से यश (शोहरत) की प्राप्ति होती है। 11. लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का विनाश होता है। 12. एकमात्र पारद शिवलिंग ही ऐसा हैं, जिसकी पूजा से सभी कामनाओं की पूर्ति होती हैं, इसलिए शास्त्रीय पद्धति से निर्मित पारद शिवलिंग की स्थापना करके उसका अभिषेक करें। शिव पूजन की सरल विधि जिस दिन शिवजी पूजन करना चाहते हैं, उस दिन प्रातः स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद घर के मंदिर में ही या किसी शिवजी के मंदिर जाएं और मंदिर पहुंचकर भगवान के साथ माता पार्वती, गणेश जी और नंदी को गंगाजल या शुद्ध जल अर्पित करें। जल अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, चावल,पंचामित्र (पांच आवश्यक सामग्री का इस्तेमाल करें- दूध, दही, घी, शहद और मिश्री), बिल्वपत्र, धतूरा और आंकड़े के फूल चढ़ाएं। जीवनकाल की कई समस्याओं से निदान के लिए आप हमारे अनुभवी ज्योतिषी अनिता बरनवाल या आचार्य कल्कि कृष्णन से संपर्क करें।
|
Share this post
About the Author
Written by AstroDevam Team. Keep visiting for regular posts on Astrology, Vastu Shastra, & more...
किस शिवलिंग के अभिषेक से मिलता है कौन सा फल ( Lord Siva Abhishekam - Secrets and Results)किस शिवलिंग के अभिषेक से मिलता है कौन सा फल ( Lord Siva Abhishekam - Secrets and Results)
Topics
- Akshaya Tritiya
- Aura Scanning
- Real Rudrakshas
- Pitra Paksha, Shraddh, Kanagat
- Navratri
- Shubh Muhurat
- Significance of Parad Idols
- Dussehra, Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj
- Planetary Transits, Retrograde & Direct Movements
- Logo Shastra
- Vastu Shastra
- Festivals
- Mahashivratri
- Vastu Pyramid Yantras
- Yantra
- Astrology
- Gemstone
- Teej
- Nag Panchami
- Vedic Yagya
- Janmashtami
- Daily Prediction for 12 Zodiac Signs
- Daily Numerology Predictions for all Numbers
- Weekly prediction for all zodiac sign
- Solar Eclipse
- Karwa Chauth
- Diwali
- Vastu Tips
- Tulsi Mala
- Religious
- Chaitra Navratri
- Free Tips
- Rakshabandhan
- EKADASHI
- Ganesh Chaturthi
Tags










Comments