|
प्रतिपदा से लेकर अमावस तक जन्मतिथियों का एक चक्र होता है, जिस तरह से अंग्रेजी तिथि में 1 से 30 या 31 तारीख का दिन होता है।ज्योतिषशास्त्र में सभी तिथियों का अपना एक महत्व होता है। सभी तिथि अपने आप में विशिष्ट होती है।हमारे व्यवहार और स्वभाव पर तिथियों का काफी असर पड़ता है।हमारा जन्म जिस तिथि में होता है, उसके अनुसार हमारा व्यवहार होता है। आइये व्यक्ति के स्वभाव तिथिके अनुसार जानें- 1.प्रतिपदा: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिसका जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक, सिद्धांतहीन, बेईमान, तथा कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला होता है इन्हें मदिरा और मांस काफी पसंद होता है। इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में कुदृष्टि से देखा जाता है । 2.द्वितीया तिथि: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, द्वितीया तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है, उस व्यक्ति का मन साफ नहीं होता है। द्वितीया तिथि के जातक का ह्रदय किसी की खुशी को देखकर खुश नहीं होता, बल्कि विचलित होता है। इनके मन में कपट और छल होता है, ये स्वार्थ स्वभाव के होते है और ये लोग किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इनकी बातें बनावटी होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना कम रहती है। 3.तृतीया तिथि: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, तृतीया तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर होता है अर्थात उनकी बुद्धि भ्रमित होती है। इस तिथि का जातक आलसी और मेहनत कम करने वाला होता है। ये दूसरे लोगों से जल्दी घुलते मिलते नहीं हैं बल्कि लोगों के प्रति इनके मन में द्वेष रहती है। तृतीया तिथि में जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन में धन की कमी रहती है, इन्हें धन कमाने के लिए काफी परिश्रम करना पड़ता है। 4.चतुर्थी तिथि: जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्थी तिथि को होता है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान एवं अच्छे संस्कारों वाला होता है। ये मित्रों के प्रति प्रेम भाव रखते हैं। इनकी संतान अच्छी होती है। इन्हें धन की कमी का सामना नहीं करना होता है और ये सांसारिक सुखों का पूर्ण उपभोग करते हैं। 5.पंचमी तिथि: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पंचमी तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति प्रतिभावान, प्रतिभासंपन्नहोता है। इस तिथि में जिस जातक का जन्म होता है वह माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा को धर्म समझते है, इनके व्यवहार में सामाजिक व्यक्ति की झलक दिखाई देती है। इनके स्वभाव में सज्जनता, सदाशयता, त्यागशीलताऔर दानशीलता स्पष्ट दिखाई देती है। ये हर प्रकार के संसारीभोग का आनन्द लेते हैं और धन-धान्य से व्याप्त जीवन का मज़ा प्राप्त करते हैं। 6.षष्टी तिथि: षष्टी तिथि को जन्म लेने वाला जातक सैर सपाटा और खुले विचार पसंद करने वाला होता है। इन्हें देश-विदेश घूमने का बहुत शौक होता है, अत: ये काफी यात्राएं करते हैं। इनकी यात्राएं मनोरंजन से ही प्रेरित होती हैं। इनका स्वभाव कठोर होता है और छोटी-छोटी बातों पर लड़ने को तैयार हो जाता हैं। 7.सप्तमी: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जिस जातक का जन्म सप्तमी तिथि को होता है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यवान होता है। इस तिथि का व्यक्ति गुणवान और प्रतिभावान होता है, ये अपने मोहक व्यक्तित्व से लोगों को अपनी ओर आकर्षित आसानी से कर लेते हैं। इनके बच्चे गुणवान और योग्य होते हैं। धन धान्य के मामले में भी यह काफी भाग्यशाली होते हैं। ये संतोषी स्वभाव के होते हैं इन्हें जितना मिलता है उतने से ही संतुष्ट रहते हैं। 8.अष्टमी: अष्टमी तिथि को जिनका जन्म होता है वह व्यक्ति धर्मात्मा होता है। मनुष्यों पर दया करने वाला तथा गुणवान होता है। ये कठिन से कठिन कार्य को भी अपनी निपुणता से पूरा कर लेते हैं। इस तिथि के जातक सत्य का पालन करने वाले होते हैं यानी सदा सच बोलने की चेष्टा करते हैं। इनके मुख से असत्य तभी निकलता है जबकि किसी मज़बूर को लाभ मिले। 9.नवमी: नवमी तिथि को जन्म लेने वाला व्यक्ति भाग्यशाली एवं धर्मात्मा होता है। नवमी तिथि का जातक धर्मशास्त्रों का अध्ययन कर वेदों और शास्त्रों में विद्वत्ता हासिल करता है। ये ईश्वर में पूर्ण श्रद्धा रखते हैं। इनके पुत्र गुणवान होते हैं और धनी स्त्रियों से इनकी संगत रहती हैं। 10.दशमी: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, दशमी तिथि को जन्म लेने वाला व्यक्ति देशभक्ति तथा परोपकार के मामले में श्रेष्ठ होते हैं। ये दूसरों के हितों मे लिए ये सर्वस्व तत्पर रहते हैं। दशमी तिथि के जातक धर्म -अधर्म के बीच अंतर को समझते हैं और हमेशा धर्म पर चलते हैं। 11.एकादशी: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, एकादशी तिथि को जन्म लेने वाला व्यक्ति धन्य, समृद्ध तथा सौभाग्यशाली होता है। हृदय,मनऔर बुद्धि से ये पवित्र होते हैं। इनकी बुद्धि तीव्र होती और लोगों में बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते है। इनकी संतान प्रतिभासंपन्न और अच्छे संस्कारों वाली होती है, इन्हें अपने बच्चों से सुख, समृद्धि व सहयोग मिलता है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से इन्हें मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलता है। 12.द्वादशी: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, द्वादशी तिथि में जन्म लेने वाले जातक का स्वभाव अस्थिर और चंचल होता है। इनका मन किसी भी विषय में केन्द्रित नहीं हो पाता है बल्कि हर पल इनका मन अस्थिर रहता है। इस तिथि के व्यक्ति का शरीर कमज़ोर होता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इनकी स्थिति बुरा रहता है। ये यात्रा के शौकीन होते हैं। 13.त्रयोदशी: त्रयोदशी तिथिमें जन्म लेने वालाजातक, ज्योतिषशास्त्र में अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है। इस तिथि में जन्म लेने वाला जातक महापुरूष,विद्वान और बुद्धिमान होता है। अनेक विषयों में अच्छी जानकारी रखता है। ये मनुष्यों के प्रति दया भाव रखते हैं, और भलाई करने हेतु तत्पर रहते हैं। यह समाज में काफी शोहरत हासिल करते हैं। 14.चतुर्दशी: जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्दशी तिथि में होता है वह नेक हृदय का एवं धार्मिक विचारों वाला होता है। चतुर्दशी तिथि का जातक सर्वश्रेष्ठ आचरण वाला होता है और धर्म के रास्ते पर चलने वाला होता है। चतुर्दशी तिथि का जातक की संगति भी उच्च विचारधारा रखने वाले वक्तियों से होती है। ये बड़ों- बुजुर्गों की बातों का पालन करते हें और धन-आर्थिक रूप से ये सम्पन्न होते हैं। समाज में इन्हें प्रतिष्ठा मिलती है। 15.पूर्णिमा: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म पूर्णिमा तिथि को होता है वह व्यक्ति पूर्ण चन्द्र की तरह आकर्षक, मनोहारीऔर मनमोहक व्यक्तित्व का होता है। इनकी बुद्धि उच्च स्तर की होती है और ये लोग अच्छे खान-पान के शौकीन रखते हैं। ये सदा अपने कार्य में जुटे रहते हैं। ये मेहनती और धनवान होते हैं। ये परायी स्त्रियो पर जल्द ही मोहित रहते हैं। 16.अमावस: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि को जन्म लेने वाला जातक अत्यधिक चतुर, कुटिल और रूखा स्वभाव का होता है। इनके मन में दया की भावना कम मात्रा में रहती है। इनके स्वभाव में ईर्ष्या और जलने की प्रवृति होती है। इनके व्यवहार में कठोरता साफ़ दिखाई देती है। अमावस्या तिथि को जन्म लेने वाला वक्ति दीर्घसूत्री अर्थात किसी भी कार्य को पूरा करने में काफी समय लेने वाले होते हैं। ज्योतिष उपायों, वैदिक ज्ञान, वास्तु शास्त्र, यज्ञ, ब्लैक मैजिक रिमूवल, शुद्ध व प्रामाणिक वस्तुओं की प्राप्ति हेतु आप एस्ट्रोदेवम डॉट कॉम (AstroDevam.com)से संपर्क कर सकते हैं। उपायों के जानकारी के लिए आप हमारे अनुभवी ज्योतिषी श्रीमती अनिता बरनवाल या आचार्य कल्कि कृष्णन से संपर्क करें । |
Share this post
About the Author
Written by AstroDevam Team. Keep visiting for regular posts on Astrology, Vastu Shastra, & more...
व्यक्ति का स्वभाव पर जन्मतिथि का प्रभाव (Know the nature of people according to their date of birth )
Topics
- Akshaya Tritiya
- Aura Scanning
- Real Rudrakshas
- Pitra Paksha, Shraddh, Kanagat
- Navratri
- Shubh Muhurat
- Significance of Parad Idols
- Dussehra, Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj
- Planetary Transits, Retrograde & Direct Movements
- Logo Shastra
- Vastu Shastra
- Festivals
- Mahashivratri
- Vastu Pyramid Yantras
- Yantra
- Astrology
- Gemstone
- Teej
- Nag Panchami
- Vedic Yagya
- Janmashtami
- Daily Prediction for 12 Zodiac Signs
- Daily Numerology Predictions for all Numbers
- Weekly prediction for all zodiac sign
- Solar Eclipse
- Karwa Chauth
- Diwali
- Vastu Tips
- Tulsi Mala
- Religious
- Chaitra Navratri
- Free Tips
- Rakshabandhan
- EKADASHI
- Ganesh Chaturthi
Tags










Comments