|
ज्योतिष विज्ञान हमारे कर्मो का ढांचा बताता है I यह हम सबके भूत, वर्तमान और भविष्य में एक कड़ी बनता है I यह सत्य है कि भाग्य हमारे पूर्व जन्मों का परिणाम होता है, किन्तु वर्तमान जन्म के कर्मों में अत्यधिक शक्ति होती है जो कि भाग्य के बंधन से व्यक्ति को मुक्त प्रदान कर सकती है I यही कारण है की मनुष्य को भाग्य का विधाता भी कहा जाता है I पाप रूपी कर्मों को हटाने हेतु शुभ कर्म ही सहायता करते है, परन्तु इसके लिए शुभ कर्म कैसे किया जाये इसका ज्ञान आवश्यक है I कर्म चार प्रकार के होते है: १- संचित २- प्रारब्ध ३- क्रियमाण ४- आगम संचित - संचित कर्म समस्त पूर्व जन्म के कर्मो का संकलित रूप है । हमने जो भी कर्म अपने पिछले सारे जन्मों में अनजान रूप से या जानबूझ कर किए होते है, वह सभी हमारे कर्म खाते में संचित हो जाते है I कर्म जैसे - जैसे परिपक्व होते जाते है हम उसे हर जन्म में भोगते है I जैसे किसी भी वृक्ष के फल एक साथ नहीं पकते, बल्कि फल प्राप्ति के महीने में अलग-२ दिनों में ही पकते है । प्रारब्ध - प्रारब्ध कर्म, संचित कर्म का वह भाग होता है, जिसका हम भोग वर्तमान जन्म में करते हI इसी को भाग्य भी कहते है । समस्त संचित कर्मों को एक साथ नहीं भोगा जा सकता I वह कर्म जो परिपक्व हो गया होता है I यही समय दशा अन्तर्दशा के अनुसार जाना जाता है। क्रियमाण - क्रियमाण कर्म वह कर्म है जो हम वर्तमान में करते है, किन्तु इसकी स्वतंत्रता हमारे पिछले जन्म के कर्मो पर निर्भर करती है। क्रियमाण कर्म ईश्वर प्रदत्त वह संकल्प शक्ति है, जो हमारे कई पूर्व जन्म के कर्मो के दुष्प्रभावों को नाश करने में सहायता करती है I उदाहरण के लिए वर्तमान जन्म में माना कि क्रोध अधिक आता हैI यह क्रोध की प्रवृत्ति पिछले कई जन्मों के कर्मों के कारण बन गयी हैI यह तो सर्व विदित है कि क्रोध में कितने गलत कर्म हो जाते है I अगर कोई ध्यान और अन्य उपायों के द्वारा क्रोध को सजग रहकर नियंत्रित करे तो प्रयासों के द्वारा क्रोध पर संयम पाया जा सकता है और भविष्य में कई बुरे कर्मों और समस्याओ जैसे कि रिश्तों में तनाव, आदि को दूर किया जा सकता है । आगम - आगम कर्म वह नए कर्म है जो कि हम भविष्य में करने वाले हैं I यह कर्म केवल ईश्वर की उपकार से ही संभव है I जैसे कि भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास और उस समस्या के समाधान के लिए भगवान के द्वारा दिशा निर्देश I जैसे- २ हमारे पाप कर्मों का बोझ कम होता जाता है, उच्च शक्तियों की सहायता प्राप्ति होने लगती है । हम अपना भविष्य अपने शब्दों, विचारों और कर्मो के द्वारा बनाते है I कर्म दो प्रकार के होते है - अशुभ और शुभ I दूषित कर्म जीवन में कष्ट और दुःख लाते है । हमारे पूर्व जन्म के कर्म मन को प्रभावित करते है। अगर हम नकारात्मक विचारों को, जो कि मन को कमजोर बनाते है, ध्यान और उपायों के द्वारा दूर करें तो यही मन सकारात्मक विचारों की उर्जा से हमारे कर्मो को शुद्ध कर देता है, जिससे एक नए भविष्य का निर्माण संभव हो जाता है । कई उपायों के द्वारा जब हम आपने पुराने कर्मो को संतुलित कर देते है, तो मन के ऊपर से उनकी बाधा हट जाती है । भविष्य उसी तरह से परिवर्तित होता है जब चेतना अथवा मन परिवर्तित होता ह। किसी भी समस्या का समाधान मिल सकता है आवश्यकता केवल निर्दिष्ट रूप से सही दिशा में प्रयास करने की होती है । आपका भाग्य एवं कर्म आपस में जुड़े हुए हैं, उनका परस्पर अन्तः सम्बन्ध हैं। एक कुशल ज्योतिषी इसी अन्तः सम्बन्ध की स्पष्ट विवेचना करके आपकी कुण्डली के छिपे रहस्यों को न केवल उद्घाटित कर देता हैं, बल्कि आपको भाग्य को कैसे परिवर्तित किया जाए, इसकी जानकारी देकर आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देता हैं । यदि आप अपने जीवन को पूरे तरह से बदल कर सुखमय जीवन बिताना चाहते हैं तो सुख शांति की प्राप्ति हेतु आप एस्ट्रोदेवम् डॉट कॉम (AstroDevam.com) से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे हमारे अनुभवी ज्योतिषी अनिता बरनवाल या ज्योतिषी आचार्य कल्कि कृष्णन् से संपर्क करें। |
Share this post
About the Author
Written by AstroDevam Team. Keep visiting for regular posts on Astrology, Vastu Shastra, & more...
Karma and astrology (कर्म और ज्योतिष विज्ञान)
Topics
- Akshaya Tritiya
- Aura Scanning
- Real Rudrakshas
- Pitra Paksha, Shraddh, Kanagat
- Navratri
- Shubh Muhurat
- Significance of Parad Idols
- Dussehra, Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj
- Planetary Transits, Retrograde & Direct Movements
- Logo Shastra
- Vastu Shastra
- Festivals
- Mahashivratri
- Vastu Pyramid Yantras
- Yantra
- Astrology
- Gemstone
- Teej
- Nag Panchami
- Vedic Yagya
- Janmashtami
- Daily Prediction for 12 Zodiac Signs
- Daily Numerology Predictions for all Numbers
- Weekly prediction for all zodiac sign
- Solar Eclipse
- Karwa Chauth
- Diwali
- Vastu Tips
- Tulsi Mala
- Religious
- Chaitra Navratri
- Free Tips
- Rakshabandhan
- EKADASHI
- Ganesh Chaturthi
Tags










Comments